छत्तीसगढ़ के छात्रावास में कोरोना विस्फोट, 39 छात्र-छात्राएं... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के छात्रावास में कोरोना विस्फोट, 39 छात्र-छात्राएं मिले संक्रमित

गरियाबंद। गरियाबंद में छात्रावास में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां 39 छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया हैं। मैनपुर में 24 छात्र और हरदीभाठा में 15 छात्र संक्रमित मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव छात्रों को अलग से कमरे में क्वारंटाइन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है।


इसके पहले गरियाबंद के देवभोग में कोरोना मरीज मिले थे। कस्तूरबा विद्यालय के स्वीपर और 3 छात्राओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। माड़ागांव में एक महिला के कोरोना मरीज की पुष्टि एमएमआई ने किया था। वहीं बीएमओ सुनील रेड्डी ने कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के अलावा अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों की कोरोना जांच शुरू की। रात 8 बजे तक 150 लोगों की जांच हुई थी, जिसमें 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें