दुरुगपाली में विश्वकर्मा जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया गया
पिथौरा / ग्राम दुरुगपाली में 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर विश्वकर्मा समिति के द्वारा रात्रिकालीन ग्रुपिंग व एकल रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । विश्वकर्मा समिति के द्वारा अंचल एवं अन्य जिले के इच्छुक डांस प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया।
जिसमे 35 प्रतिभागी ने भाग लिया था | ग्रुप डांस में प्रथम 5001रु आर्यन डांस ग्रुप जांजगीर चांपा द्वितीय 2501रु प्रतिमा डांस ग्रुप जांजगीर चांपा तृतीय 1501रु जय माँ बैगिन डोंगरी डांस ग्रुप रायगढ़ चतुर्थ 701रु आर एन डांस ग्रुप सम्हर एकल डांस में प्रथम 3001 रु शोभा किशन झारसगुड़ा द्वितीय 2001रु छोटी यादव पाटन तृतीय 1001रु केशव डांस फुटगुना चतुर्थ 701रु सुनीता यादव तेंदूकोना को प्रदान किया गया |
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वकर्मा समिति एवं समस्त ग्रामवासियो का सहयोग रहा |
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें