अज्ञात युवक की खून से लथपथ मिली लाश, जताई यह आशंका - CG Sandesh

अज्ञात युवक की खून से लथपथ मिली लाश, जताई यह आशंका

बिलासपुर से एक खौफनाक घटना की खबर सामने आई है। जहां एक अज्ञात युवक की खून से सनी लाश बरामद की गई, जिसके हाथ का पंजा गायब था। हत्या के बाद पंजा काटने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।



आपको बता दें कि यह मामला बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इस घटना से आसपास के गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीण दहशत में है। वहीं अज्ञात शव की पहचान के लिए पुलिस का जांच पड़ताल में जुट गई है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें