हरदी स्कूल मे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयो... - CG Sandesh

हरदी स्कूल मे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित

पिथौरा/ शासकीय प्राथमिक शाला हरदी में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमे स्वच्छता पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे प्रथम कु.भूमिका निषाद कक्षा तीसरी,द्वितीय ललिता नेताम कक्षा पांचवी व तृतीय यशवंत निषाद कक्षा चौथी रहे। विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्कूल की सभी कक्षाओं , स्कूल परिसर व स्कूल के आस-पास के परिवेश को स्वच्छ किया।

स्कूल परिसर मे फलदार व फूलदार पौधों का रोपण भी किया गया । छात्र-छात्राओं को प्रभारी प्रधान पाठक पालेश्वर सिंह ठाकुर द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के बारे मे बताया गया व स्वच्छता का संदेश दिया गया । इस अवसर पर शिक्षक सेवकराम दीवान ,शाला प्रबंधन विकास समिति के सदस्य गण बाल केबिनेट के पदाधिकारी गण तथा स्कूली छात्र - छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा ।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें