आज बिलासपुर और रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे... - CG Sandesh

आज बिलासपुर और रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( CM baghel)आज बिलासपुर और रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां कालीबाड़ी मैदान रेलवे परिक्षेत्र में ‘बंग्ला नववर्ष एवं शताब्दी समारोह‘ में शामिल होंगे।



मुख्यमंत्री बघेल बिलासपुर से दोपहर 1.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.45 बजे दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के जामगांव (आर) कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा 1.55 बजे गुढियारी (पाटन) आयेंगे। मुख्यमंत्री वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 2.50 बजे रायपुर लौटेंगे।

जन्मशती एवं देशबंधु पत्र समूह के स्थापना दिवस समारोह‘ में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री शाम 5 बजे राजधानी रायपुर ( raipur)के महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय सभागार में आयोजित ‘मायाराम सुरजन जी की जन्मशती एवं देशबंधु पत्र समूह के स्थापना दिवस समारोह‘ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल शाम 6.15 बजे रायपुर के ललित महल होटल में आयोजित प्रदेश स्तरीय पॉवर इंजीनियर्स कॉन्क्लेव 2023 में शामिल होंगे।






author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें