अतिथि शिक्षकों के लिए 27 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित - CG Sandesh

अतिथि शिक्षकों के लिए 27 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

गरियाबंद जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु अस्थाई रूप से मानदेय पर अध्यापन कार्य के लिए अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था हेतु पात्र लोगों से आवेदन मंगाये गए है। इस संबंध में आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि अतिथि शिक्षक के लिए फ्रेश अभ्यर्थी या सेवानिवृत्त शिक्षक ऑफलाईन के माध्यम से 27 अप्रैल 2023 तक आवेदन कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभाग के वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन या जिले के वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट जीओव्ही डॉट इन पर अवलोकन कर सकते हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें