IPL का महाकुंभ जारी : रोहित शर्मा ने बनाया अब ये रिकॉर्ड, इ... - CG Sandesh

IPL का महाकुंभ जारी : रोहित शर्मा ने बनाया अब ये रिकॉर्ड, इन दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

आईपीएल का महाकुंभ जारी है और उसके साथ ही कई रिकॉर्ड बन रहे है और कई रिकॉर्ड टूट भी रहे है। ऐसे में मंगलवार को भी मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में एमआई के कप्तान रोहित शर्मा ने एक कमाल कर दिया और एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

आपकों बता दें की रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई टीम ने सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीता है। ऐसे में कई रिकॉर्ड हैं, जो रोहित ने अपने नाम किए हैं। लेकिन उन्होंने मंगलवार के मुकाबले में 18 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली और फिर भी एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।


जानकारी के लिए आपकों बता दें की रोहित आईपीएल इतिहास में 6 हजार रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। वैसे आपकों बता दें की फिलहाल, टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर
विराट कोहली  -   228 मैच    -     6844 रन
शिखर धवन  -   210 मैच    -     6477 रन
डेविड वॉर्नर  -   167 मैच    -     6109 रन
रोहित शर्मा  -   232 मैच    -     6014 रन




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें