भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष को मिली जान से मारने की... - CG Sandesh

भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

पिथौरा भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष व सरपंच पति दुली किशन साहू को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर गाली गलौज के साथ चुनाव पूर्व जान से मारने की धमकी दी जिससे पूर्व सरपंच डोली किशन साहू ने सुरक्षा की मांग की.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व भाजपा नेता दुली किशन साहू के फोन पर अज्ञात फोन नंबर जोकि इंटरनेट द्वारा संचालित किए जाने जैसा प्रतीत हो रहा था वैसा नंबर 507 263 से आया था जिस में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कहा गया की आगामी चुनाव के पहले तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले ना अपना नाम वीर प्रताप सिंह बताया है.

बहरहाल इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है भाजपा नेता दुली किशन साहू जो अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय माने जाते हैं वहीं इस पूरे मामले को शरारती तत्वों के साथ जोड़कर भी देखा जा रहा है प्रार्थी की शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने कार्यवाही प्रारंभ कर दी है.

सरपंच संघ ने रखी आकस्मिक बैठक

इस पूरे मामले में कारवाही की लेटलतीफी के चलते आगामी 1 अक्टूबर को सरपंच संघ की बैठक रखी गई है उक्त बैठक में फोन पर धमकी देने वाले के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की मांग की जाएगी यह सूचना सरपंच प्रियरंजन कोसरिया ने दी है



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें