कार्यवाही ना होने से सरपंच संघ ने दी थाना के घेराव की धमकी. - CG Sandesh

कार्यवाही ना होने से सरपंच संघ ने दी थाना के घेराव की धमकी.

पिथौरा भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष पार्षद सरपंच पति व पूर्व सरपंच दुली किशन साहू को कुछ दिन पूर्व अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस की उपेक्षा के चलते आज सरपंच संघ नई बैठक के दौरान कार्यवाही ना होने से थाना के घेराव की धमकी दी है.

विदित हो कि मिलनसार नेता दुली किशन साहू को 23 सितंबर शाम 6 बजे अज्ञात व्यक्ति ने इंटरनेट के माध्यम से कॉल करके गाली गलौज करते हुए आगामी चुनाव से पूर्व जान से मारने की धमकी दी थी. जिसके बाद ही दुली किशन साहू ने स्थानीय आरक्षी केंद्र में लिखित शिकायत भी की थी अब तक कार्रवाई ना होने से सरपंच संघ में रोष व्याप्त है.

मिली जानकारी के अनुसार उचित कार्रवाई ना होने से 3 अक्टूबर को जिला सरपंच संघ द्वारा स्थानीय थाने का घेराव किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें