पिथौरा : हमारे गांव में दारू पकड़वाता है कहकर मारपीट, काउंटर ... - CG Sandesh

पिथौरा : हमारे गांव में दारू पकड़वाता है कहकर मारपीट, काउंटर मामला दर्ज

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लामीडीह में दो पक्षों में मारपीट हुई. दोनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम लामीडीह निवासी मनोज कुमार जांगडे ने पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे वह अपने घरेलू काम से ग्राम सोनासिल्ली जा रहा था, जब वह समारू सेन के घर के पास पहूंचा था. तभी समारू सेन और राजेंद्र कुर्रे दोनों उसे अपने पास बुलाये और हमारे गांव में दारू पकडवाता है, मुखबीरी करता है कहकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली देकर हाथ, मुक्का, लात एवं डण्डे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिए. उसी समय समारू सेन की पत्नि मानु सेन भी आकर गाली गलौज करने लगी. मारपीट करने से उसे चोंटे आई है.

वहीं मानु सेन ने अपनी शिकायत में बताया है कि 18 अप्रैल को उसके घर के बाहर हेमंत बिहारी, मनोज, अमित उसके पति समारू सेन के साथ वाद विवाद कर रहे थे. मानु बोली कि क्यों मेरे पति से बहस कर रहे हो, तब हेमंत बिहारी, मनोज और अमित मानु को गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ, मुक्का से मारपीट किये, जिससे उसे चोंट आई है.

दोनों ही मामलों कि रिपोर्ट के बाद पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें