बहू के इलाज के लिए बेचे गहने तो बेटे ने मां की कर दी हत्या, ... - CG Sandesh

बहू के इलाज के लिए बेचे गहने तो बेटे ने मां की कर दी हत्या, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र में कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी बेटे ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। मृतका ने अपनी बहू के इलाज के लिए गहने बेच दिए थे। इसी बात से नाराज होकर आरोपी बेटे ने उसकी हत्या कर दी।

 


ग्राम करका में रहने वाली कुंजमती मानिकपुरी अपने बेटे के साथ रहती थी और रोजी-मजदूरी करती थी। उसका बेटा सगुन मानिकपुरी भी गांव में रोजी मजदूरी करता है। सगुन की पत्नी सुमित्रा मानिकपुरी को शुगर की बीमारी है, जिसका वह इलाज करा रही है। लेकिन, वह परहेज नहीं करती थी, जिसके कारण उसका पति उससे नाराज रहता है। सगुन की मां कुंजमती ने बहू के इलाज के लिए अपने गहनों को बेच दिया था। इसकी जानकारी होने पर युवक नाराज हो गया। उसका कहना था कि उसने अपनी पत्नी का इलाज कराया। लेकिन, खान-पान में परहेज नहीं करती, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ रही है।

इसी बात को लेकर सगुन शुक्रवार की सुबह अपनी मां से झगड़ा करने लगा। उसने गुस्से में कुल्हाड़ी मारकर मां की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर से निकल गया। फिर दोपहर में थाने पहुंचकर उसने सरेंडर कर दिया। उसने बताया कि वह अपनी मां की हत्या कर दिया है। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें