
आलिया भट्ट सहित इन 5 सबसे महंगी अभिनेत्रियों को एक फिल्म के लिए मिलते हैं इतने करोड़ रुपए
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग दिखाने वाली एक्ट्रेसेस की सैलरी भले ही फिल्म के हीरो के मुकाबले कम होती हो लेकिन उनकी मेहनत स्क्रीन पर साफ नजर आती है। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड की ऐसी 5 हीरोइनों के बारे में जिन्हें फिल्म करने के लिए मुंहमांगी कीमत मिलती है।

आज के समय में दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की महंगी हीरोइनों में से एक हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर आज ये मुकाम हासिल किया है। आपको बता दें कि फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए दीपिका पादुकोण ने 8 करोड़ रुपए की फीस ली थी। हालांकि अब वह एक फिल्म करने के 30 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
कंगना रनौत

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत भले ही अपनी बयानबाजी के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं लेकिन एक्टिंग के मामले में लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। पिछले कई सालों से उन्होंने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। आज के समय में कंगान रनौत एक फिल्म के लिए 27 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं।
आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बहुत ही कम उम्र में अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल की है। लोग आलिया भटट् की एक्टिंग के दीवाने हैं। उन्होंने इतनी कम उम्र में अपने टैंलेट से सबको हैरान कर दिया है। यही कारण है कि आज इंडस्ट्री में उनकी डीमांड लगातार बढ़ रही है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट एक फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपए चार्च करती हैं।
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की महंगी हीरोइनों में से एक है। भले ही आज वह ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं लेकिन बॉलीलुड फिल्में करना उन्हें हमेशा से पसंद है। हिंदी सिनेमा में उनके एक्टिंग की चमक आज भी बरकरार है। आपको बता दें कि बॉलीवुड में एक फिल्म करने के लिए प्रियंका चोपड़ा 20 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं।
विद्या बालन

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालान भले ही कम फिल्मों में नजर आती हों लेकिन उन्हें लीग से हटकर मूवीज करना पसंद है। विद्या बालन ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर ही इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है। वह एक फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें
अन्य खबरें