आरक्षण की मांग को लेकर एक बार फिर जयपुर-आगरा हाईवे जाम, इस ब... - CG Sandesh

आरक्षण की मांग को लेकर एक बार फिर जयपुर-आगरा हाईवे जाम, इस बार माली समाज अड़ा मांगों पर

राजस्थान में एक बार फिर से आरक्षण की मांग ने जोर पकड़ लिया है लेकिन इस बार गुर्जर समाज ने ये काम नहीं किया है। बल्कि माली समाज के लोग इस बार आरक्षण की मांग पर अड़ बैठे है। आपकों बता दें की पिछले चार दिनों से माली समाज के लोग जयपुर-आगरा  हाईवे पर धरना दे रहे हैं।

 


लगभर एक किलोमीटर के रास्ते में पत्थर ही पत्थर पड़े है और रास्ता बंद कर दिया है। हालात यह है की पुरूषों के साथ महिलाए भी आरक्षण की मांग को लेकर सड़कों पर उतर गई है। रविवार को भी भरतपुर में हाईवे जाम रहा। गाड़ियों को दूसरे रूट से निकाला जा रहा है।

जानकारी के अनुसार माली, सैनी, कुशवाह, शाक्य, मौर्य और काछी समाज के लोगों ने 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर भरतपुर के अरोदा और बेरी गांव के बीच हाईवे बंद कर रखा है। वही इस मामले को लेकर प्रशासन भी गंभीर नजर आ रहा है। संभागीय आयुक्त ने हालात देखते हुए वैर भुसावर नदबई कस्बों में नेटबंदी को बढ़ा दिया है। वहीं हिरासत में लिए सैनी समाज के नेताओं को रिहा करने की मांग को लेकर समाज का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से भी मिला। जिसके बाद सीएम से भी बात हुई है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें