बड़ी खबर : नक्सलियों का उत्पात, चैन माउंटेन मसीन और शिप्टर ... - CG Sandesh

बड़ी खबर : नक्सलियों का उत्पात, चैन माउंटेन मसीन और शिप्टर ट्रक को किया आग के हवाले

नारायणपुर : जिले से इस वक्त बड़ी खबर निकल कर आ रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अबूझमाड़ के कोहकामेटा इलाके में बीती रात नक्सलियों द्वारा वाहनों में आग लगाई गई है। जिसमें चैन माउंटेन मसीन और शिप्टर ट्रक को आग के हवाले कर दिया गया है। जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है। वहीं, नक्सलियों द्वारा आसपास बैनर पोस्टर भी लगाए हैं।



बता दें कि इस मामले में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। यह पूरा मामला अबूझमाड़ के बेचा गांव की बताई जा रही है जहां नक्सलियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें