महिला सहित 3 लोगों की मौत, एक घायल...दो बाइकों में जोरदार भ... - CG Sandesh

महिला सहित 3 लोगों की मौत, एक घायल...दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। यहां तेज रफ्तार दो बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में महिला समेत तीन की मौत हो गई। वहीं एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।



मिली जानकारी के अनुसार, नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत केरा रोड जगमहंत चौक के पास दो बाइक में भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक में दो-दो लोग सवार थे, टक्कर इतना जोरदार थी की एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल महिला और एक पुरुष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल एक युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

घटना में 2 मृतक युवक भडेसर गांव के बताए जा रहे हैं। वहीं मृत महिला बिलाईगढ़ की बताई जा रही है। फ़िलहाल इस पूरे मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें