थाने में मचा हड़कंप...पुलिस कस्टडी में आरोपी की संदिग्ध मौत - CG Sandesh

थाने में मचा हड़कंप...पुलिस कस्टडी में आरोपी की संदिग्ध मौत

बिलासपुर: न्यायधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां थाने में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। धोखाधड़ी के केस में पुलिस आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार करके बिलासपुर लाई थी। बुधवार की सुबह उसकी थाने में ही मौत हो गई। मामला तारबाहर थाने का है।



जानकारी के मुताबिक मुंगेली निवासी श्याम मोदिकर (50) के खिलाफ तारबाहर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज था। पुलिस इस केस की जांच कर रही थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस को पता चला कि श्याम मोदिकर रायपुर के तेलीबांधा में परिवार के साथ रह रहा है। इस पर पुलिस सोमवार को उसे पकड़ने के लिए पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि रात में पुलिस ने उसे लॉकअप में बंद कर दिया था। इसके बाद खाना खाने के बाद वह लॉकअप में ही सो रहा था। इस दौरान थाने में गिने-चुने पुलिसकर्मी ही थे। बुधवार की सुबह वह बेहोश पड़ा था। उसकी हालत देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। इस घटना की जानकारी तारबाहर टीआई मनोज नायक को दी गई। इसके बाद आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के परिजन को इसकी सूचना दे दी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें