2 लोगों की मौत 3 की हालत गंभीर...दो बाइकों में जोरदार टक्कर - CG Sandesh

2 लोगों की मौत 3 की हालत गंभीर...दो बाइकों में जोरदार टक्कर

जांजगीर-चांपा। जिले में दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

 


जानकारी के अनुसार भडेसर निवासी राजकुमार यादव(40) अपने भतीजे महावीर यादव(25) को लेकर बुधवार को शादी का कार्ड बांटने के लिए नवागढ़ की ओर निकला था। दोनों महंत गांव के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रही बाइक से इनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूसरी बाइक में सवार महिला जल बाई कार्ष (75) और महावीर यादव की मौत हो गई है।

जबकि दोनों गाड़ी में सवार 3 अन्य मनीष कार्ष, योगेंद्र कार्ष और राजकुमार यादव घायल हुए हैं। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल भेजा। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें