CRIME : मवेशियों की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 45 मवेशिय... - CG Sandesh

CRIME : मवेशियों की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 45 मवेशियों को छुड़ाया

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम धरदेई से मवेशियों को भर कर ले जा रहे कंटेनर को पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहन बीडी (25 वर्ष) और रविराज (26 वर्ष) ग्राम बिदरे केमबालु हासन चन्नारायापटना कर्नाटक के रहने वाले हैं। दोनों जांजगीर-चांपा जिले के धरदेई गांव में पशुओं को ले जाने के लिए आए हुए थे। उन्होंने 45 आवारा पशुओं को कंटेनर में डाला और उन्हें हैदराबाद के बूचड़खाने ले जाने के लिए रवाना हुए।


जब गांववालों की नजर मवेशियों से भरे कंटेनर पर पड़ी तो उन्होंने कंटेनर को चेक किया, जिसमें मवेशी भरे हुए मिले। गांववालों ने ड्राइवर मोहन बीडी और रविराज से इसके बारे में पूछा। उन्होंने मवेशियों को बूचड़खाने ले जाना बताया। जिस पर लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद मौके पर शिवरीनारायण पुलिस पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कंटेनर में भरे 45 मवेशियों को छुड़ाया। शिवरीनारायण पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने मवेशी तस्करी करने की बात स्वीकार की है। दोनों आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें