पटेवा : पैदल जा रहे व्यक्ति को मोटर सायकल ने मारी ठोकर - CG Sandesh

पटेवा : पैदल जा रहे व्यक्ति को मोटर सायकल ने मारी ठोकर

ग्राम पटेवा में रोड़ पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ़्तार मोटर सायकल ने ठोकर मार दी, जिससे वह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

ग्राम पटेवा निवासी सैय्यद मोहम्मद साहिद ने अपनी शिकायत में बताया है कि 29 मार्च को शाम करीब 7 बजे पटेवा के प्रितम हार्डवेयर दुकान से सामान खरीदकर वह अपने दुकान पैदल आ रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GG 4652 का चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक मोटर सायकल चलाकर सैय्यद मोहम्मद साहिद को सामने से टक्कर मार दिया, जिससे वह रोड़ किनारे गिर गया, जिससे गंभीर चोटे आई. उसे इलाज के लिए पतईमाता हास्पिटल में भर्ती कराया गया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें