फ्लाईओवर में हादसा, तेज़ रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी ठो... - CG Sandesh

फ्लाईओवर में हादसा, तेज़ रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, आरक्षक की हुई मौत

बिलासपुर : जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार आरक्षक की मौत हो गई है. साथ ही एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तहकीकात में जुट गई है.।



जानकारी के अनुसार, महाराणा प्रताप चौक ब्रिज में अज्ञात वाहन ने आरक्षक को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि, मौके पर ही आरक्षक ने दम तोड़ दिया। आरक्षक सिविल लाइन थाने में पदस्थ था. सिविल लाइन पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

रविवार की रात हुए हादसे के बाद उनके साथ काम करने वाले जवान ही मौके पर पहुंचे। साथ में काम करने वाले आरक्षक मनोज भी एकबारगी अपने दोस्त को नहीं पहचान सके। उनके पास मिले आइ कार्ड से पहचान होते ही सिविल लाइन थाने के जवान सकते में आ गए। कई जवान तत्काल ही मौके पर पहुंच गए। वहीं, सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें