नशे में धुत कार चालक ने युवक को 20 मीटर तक घसीटा, भीड़ ने पीट... - CG Sandesh

नशे में धुत कार चालक ने युवक को 20 मीटर तक घसीटा, भीड़ ने पीटकर किया पुलिस के हवाले

बिलासपुर। जिले में तेज रफ्तार कार एक युवक को करीब 20 मीटर तक घसीटते ले गई। हादसे में युवक बाल-बाल बचा। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने कार चालक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात एक युवक नशे में तेज रफ्तार कार चला रहा था। कार में युवती भी सवार थी। दोनों शिव टॉकीज की तरफ से पुराना बस स्टैंड तरफ आ रहे थे। तभी चौक पर कार ने पैदल चल रहे युवक को ठोकर मार दी, जिससे वो नीचे गिर गया। जिसके बाद कार चालक ने युवक को करीब 20 मीटर तक घसीटा। कार खंभे से टकरा कर रूक गई। इस घटना को देखकर आस पास के लोगों ने किसी तरह युवक को बाहर निकाला।

घटना के बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने कार सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान हादसे की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी और उसके साथ बैठी युवती को पकड़ लिया और थाने ले गई। कार चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें