पिथौरा : फोन नहीं उठाता है कहकर की मारपीट - CG Sandesh

पिथौरा : फोन नहीं उठाता है कहकर की मारपीट

पिथौरा के बार चौक के पास चाय पी रहे युवक को एक व्यक्ति ने फोन नहीं उठाता है कहकर अश्लील गाली गलौज कर मारपीट की. ग्राम सेवैयाकला निवासी लखन लाल साहू ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

शिकायत के मुताबिक, 10 मई को सुबह करीबन 11:30 बजे लखन बार चौंक भांचा चाय दुकान में चाय पी रहा था, उसी समय रानीसागरपारा पिथौरा निवासी बिहारी सोनी चाय दुकान में आया और लखन को मेरा फोन क्यों नहीं उठाता, तू बडा आदमी हो गया है क्या कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुये हाथ, मुक्का से उसके दोनों गाल एवं पीठ को मारा है, घटना को पास में खड़े यशवंत साहू, संतोष साहू देखे एवं बीच बचाव किये.

लखन की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बिहारी सोनी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें