42 लाख की शराब जब्त...ट्रक में आलू की बोरियों के नीचे रखकर श... - CG Sandesh

42 लाख की शराब जब्त...ट्रक में आलू की बोरियों के नीचे रखकर शराब की तस्करी

नारायणपुर। जिले में पुलिस ने एक ट्रक में आलू की बोरियों के नीचे छिपा कर ले जा रहे अवैध शराब को जब्त किया है। ट्रक में अलग-अलग ब्रांड की शराब को छिपा कर रखा गया था। शराब की कीमत करीब 42 लाख रुपए बताई जा रही है। ट्रक चालक फरार हैं। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नारायणपुर शहर में ही बाजार स्थल के पास एक ट्रक खड़ा है। ट्रक में आलू की बोरियां भरी हुई है। नीचे शराब का जखीरा है। सूचना मिलते ही ASP हेमसागर सिदार समेत थाना के जवान मौके पर पहुंचे। ट्रक की तलाश लेने पर आलू की बोरियों के नीचे से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शराब कहां से लाई गई और कहां डंप करवाई जा रही थी। इस मामले के संबंध में अभी पता नहीं चल पाया है। जितनी मात्रा में शराब मिली है इसकी कीमत लगभग 42 लाख रुपए है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें