पूर्व मुख्यमंत्री ने की थी शिकायत...चावल घोटाले की जांच के ... - CG Sandesh

पूर्व मुख्यमंत्री ने की थी शिकायत...चावल घोटाले की जांच के लिए रायपुर पहुंची केंद्रीय टीम

रायपुर। केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम चावल घोटाले की जांच करने गुरुवार को रायपुर पहुंची। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की शिकायत पर केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय द्वारा गठित पांच सदस्यीय जांच टीम रायपुर पहुंची है। केंद्रीय दल में एसआर मीना (डीएस), राजेश कुमार (यूएस), अंकित त्यागी (कंसल्टेंट सीपीएमयू), राहुल (टेक्निकल ऑफ़िसर) और अन्नपूर्णा (टेक्निकल डायरेक्टर आईटी, हैदराबाद) को शामिल किया गया है

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने चावल घोटाले की जांच के लिए पहुंची टीम को लेकर कहा कि हम लोगों ने शिकायत किया था, जांच के लिए केंद्र से टीम आई हुई है। टीम दुकानों में जाकर देख रही है कि किस प्रकार गरीबों के चावल का छत्तीसगढ़ में लूट मचा है। 5000 करोड़ का घोटाला हुआ है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें