फांसी के फंदे पर लटकी मिली सरकारी स्कूल के शिक्षक की लाश - CG Sandesh

फांसी के फंदे पर लटकी मिली सरकारी स्कूल के शिक्षक की लाश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में सरकारी स्कूल के शिक्षक की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। मामला गौरेला थाना अंतर्गत खोडरी चौकी इलाके का है।जानकारी के मुताबिक, खोडरी चौकी इलाके में शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद कासिया किराए के मकान में रहते थे। स्कूल में गर्मी छुट्टी लगने पर उनकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके गई हुई है। शिक्षक घर में अकेले थे। गुरुवार सुबह काफी देर तक वे घर से बाहर नहीं निकले, तो आसपास के लोगों ने उन्हें आवाज दी। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब सुरेंद्र घर से बाहर नहीं निकले, तो लोग दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए, जहां शिक्षक सुरेंद्र का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

जिसके बाद लोगों ने मकान मालिक और खोडरी चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को फांसी के फंदे से उतरवाया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें