पिथौरा : दुर्घटना में गंभीर चोंट आने से मौके पर ही हुई मौत. - CG Sandesh

पिथौरा : दुर्घटना में गंभीर चोंट आने से मौके पर ही हुई मौत.

पिथौरा थाना क्षेत्र के मुरईधुवा नाला बागबाहरा रोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध कायम किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 10 मई 23 को सुबह करीब 11:30 बजे मुरईधुवा नाला बागबाहरा रोड़ के पास केवल निषाद पिता आशाराम निषाद उम्र 41 साल निवासी लोंदामुड़ा थाना कोमाखान का एक्सीडेन्ट होने से गंभीर चोंट आने से मौके पर मौत गया. जिसपर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में पाया कि अज्ञात आरोपी वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाकर घटनास्थल पर मृतक केवल निषाद पिता आशाराम निषाद  के मोटरसायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे गंभीर चोंट आने से मौके पर उसकी मौत हो गई, मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध धारा 304(A), 279, 337, IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें