15 वर्षीय नाबालिग की इस हालत में मिली लाश, मचा हड़कंप - CG Sandesh

15 वर्षीय नाबालिग की इस हालत में मिली लाश, मचा हड़कंप

जांजगीर चापा। जिले में 15 वर्षीय नाबालिग का कुएं में शव मिला है, लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बच्चा 13 अप्रैल से लापता था। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

जानकारी अनुसार, यह घटना मुड़पार गांव की है, जहां 13 अप्रैल से लापता बच्चे की लाश कुएं में मिली है। बच्चे की लाश घर के बाड़ी के कुएं में ही मिली है। शव मिलने से घर में मातम छाया हुआ है। इस मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई हैं। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें