सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत पर CM भूपेश ने ट्वीट क... - CG Sandesh

सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत पर CM भूपेश ने ट्वीट कर जताया दुख

बलौदाबाजार: पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में लगातार दर्दनाक सड़क हादसों में कई लोगों की जान जा रही है. रविवार रात बलौदाबाजार में ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में मासूम बच्चे सहित 6 महिलाओं की मौत हो गई है. 15 से ज्यादा लोग घायल है. जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर है. घायलों का इलाज बलौदाबाजार जिला अस्पताल में चल रहा है. 2 गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है.सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुख जताया है. मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

ट्रक और पिकअप की टक्कर: हादसा रविवार रात साढ़े 10 बजे के आसपास पलारी से 6 किलोमीटर दूर ग्राम गोंडा पुलिया के पास हुआ. मिली जानकारी अनुसार पिकअप सवार लटवा गांव से खरोरा थानाक्षेत्र अंतर्गत कनकी गांव में छठी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने गांव लटवा जा रहे थे. तभी पलारी से 6 किलोमीटर पहले तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें