पिथौरा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया मानसिक स्वा... - CG Sandesh

पिथौरा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया मानसिक स्वास्थ्य के 29 मरीजों का निःशुल्क इलाज

महासमुंद : 15 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे एवं रोहित कुमार वर्मा डीपीएम एनएचएम और डॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी के समन्वय से फिक्स डे शिविर में मानसिक स्वास्थ्य दिवस। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद् पिथौरा में शिविर लगाया गया । 

डॉ तारा अग्रवाल बी एम ओ व जयकांत विश्वकर्मा बीपीएम समस्त स्टाफ व मितानिन का सहयोग रहा शिविर में 29 मानसिक रोग के मरीजों को चिन्हाकित कर नि:शुल्क दवाई के साथ मनोसामाजिक परामर्श दिया गया। मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय महासमुंद स्पर्श क्लिनिक से मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता रामगोपाल खूँटे, टेकलाल नायक एमईओ व समस्त स्टाफ का सहयोग रहा.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें