शराब पीने से सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत के मामले में ब... - CG Sandesh

शराब पीने से सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा

जांजगीर चांपा :  जिले के नवागढ़ क्षेत्र के रोगदा गांव में शराब पीने से सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक के परिजन और ग्रामीणों का कहना है कि घटना के 2 दिन पहले शराब में पानी मिलाने की बात को लेकर परसराम साहू और सेना के जवान नन्दलाल कश्यप का आरोपी हरप्रसाद साहू से विवाद हुआ था, जिसके बाद 15 मई को सुबह शराब पीने के बाद बड़ी घटना हो गई और परसराम साहू, सेना के जवान नंदलाल कश्यप, उसके साला सतीश कश्यप की मौत हो गई।

शराब पीने से मौत होने के बाद परिजन ने मुआवजा की मांग की है, वहीं दोषी को फांसी की सजा देने की भी मांग की है. साथ ही, प्रकरण की बारीकी से जांच करने की मांग उठाई है। दूसरी ओर रोगदा गांव और क्षेत्र के दूसरे गांवों में शराब की अवैध बिक्री को लेकर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा है, कि पुलिस आबकारी विभाग के संरक्षण में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। आरोपी हरप्रसाद साहू, किराना दुकान की आड़ में शराब की अवैध बिक्री करता था और यह अवैध कारोबार कई बरसों से चल रहा था।

बता दें शराब पीने से 3 लोगों की मौत होने के बाद पुलिस ने आरोपी किराना दुकानदार हरप्रसाद साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी ने मामले की जांच के लिए एसडीओपी के नेतृत्व में टीम गठित की है, जिसमें 3 थाना प्रभारी को शामिल किया गया है। दूसरी ओर पीएम रिपोर्ट में तीनों व्यक्ति की मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है, जिसके बाद अब बिसरा को जांच के लिए भेजा जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें