एक युवक की मौत, दो गंभीर...तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी... - CG Sandesh

एक युवक की मौत, दो गंभीर...तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर

जांजगीर-चांपा। जिले में NH- 49 पर एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जिला जेल खोखरा के पीछे नेशनल हाईवे पर हुई 

 

जानकारी के अनुसार, पीतांबर केवट, संदीप श्रीवास और सुनील यादव एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव कर्रा जिला बिलासपुर से लकवा की दवा लेने के लिए सक्ती जिले के मालखरौदा जा रहे थे। जांजगीर जिला जेल खोखरा NH- 49 के पास तीनों पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क किनारे जा गिरे।हादसे में पीतांबर केवट (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं संदीप श्रीवास और सुनील यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां संदीप श्रीवास की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं हाईवा भी बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटा था, जिसे जब्त कर लिया गया है। आरोपी ड्राइवर मौके से फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें