पिथौरा / बसना  : ट्रक से टकराई 407, 13 हुए घायल - CG Sandesh

पिथौरा / बसना : ट्रक से टकराई 407, 13 हुए घायल

बीती रात करीब 9 बजे सांकरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर 407 वाहन चलती ट्रक से जा टकराई. जिसके चलते करीब 13 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं.

घटना थाना क्षेत्र के चैनडीपा क्रासिंग नेशनल हाईवे-53 पर हुई है. बताया जा रहा कि यह हादसा 407 वाहन के चालक की लापरवाही से हुई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, बसना थाना क्षेत्र के गोहेदादर गांव से कुछ लोग 407 वाहन से पिथौरा के सुखीपाली कीर्तन भजन करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही सांकरा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बसना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज चल रहा.

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भयानक थी कि 407 वाहन के सामने के परखच्चे उड गए हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को वाहन से कडी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और बसना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. घायल ज्यादातर लोगों के हाथ व पैर टूटे हैं.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें