इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, करोड़ों ... - CG Sandesh

इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

जशपुर। जिले के कुनकुरी में इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि सबकुछ जलकर खाक हो गया। आग से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। शनिवार लगी आग को रातभर दमकलकर्मी और स्थानीय लोग आग बुझाने में लगे रहे। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर रविवार तड़के काबू पाया गया है।

जानकारी के अनुसार, कुनकुरी मेन रोड पर मुरारी लाल अग्रवाल की इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की शॉप है। देर रात लोगों ने यहां से धुआं उठता देखा, जिसके बाद लोग वहां पहुंचे। दुकान के अंदर मालिक का घर भी है। धुआं फैलने के कारण परिवार वाले घर से बाहर निकल आए। इसके बाद जशपुर जिला मुख्यालय से 2 दमकल वाहन मौके पर भेजे गए। दमकलकर्मी रात भर आग बुझाने में जुटे रहे।आग से दुकान और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। बगल में मधुबन होटल, रघुनाथ क्लॉथ स्टोर और राजीव गर्ग की दुकान और मकान तक आग फैल रही थी। बड़ी मशक्कत से रविवार तड़के 4 बजे के आसपास आग पर काबू पाया गया। घर और दुकान का सामान मिलाकर करीब करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें