पिथौरा : श्री गुरु सिंघ सभा गुरुद्वारा में सिक्ख समाज के युव... - CG Sandesh

पिथौरा : श्री गुरु सिंघ सभा गुरुद्वारा में सिक्ख समाज के युवा खालसा दल का गठन

श्री गुरु सिंघ सभा गुरुद्वारा में सिक्ख समाज के युवा खालसा दल का गठन सर्वसम्मति से किया गया तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को सिक्ख समाज प्रबंधक कमेटी के प्रमुख सरदार अरविन्दर सिंह छाबड़ा ने सभी युवा पदाधिकारियों को मिली नई जवाबदारियो के लिए बधाई देते हुए समाज के निरंतर प्रगति तथा उत्थान के लिए समाज के सभी व्यक्तियों के साथ चलते हुए तन मन धन से गुरु घर का कार्य करते रहने की बात कही तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मान स्वरूप सिरोपा भेंट कर निवार्थ भाव से कार्य करने की बात कही।

युवा खालसा दल के नवनियुक्त पदाधिकारियों में सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिलप्रीत सिंह खनुजा,उपाध्यक्ष पद पर युवा समाजसेवी नवदीप सिंह छाबड़ा हर्ष,सचिव पद पर राजा खनुजा,सहसचिव पद पर सौरभ आज़मानी,कोषाध्यक्ष पद पर कमलजीत शालू आज़मानी,सोशल मीडिया प्रभारी अनमोल चावला,एवम कार्यकारिणी के पद पर रिंकु खनुजा,मिंकु आज़मानी,टिंकु खनुजा,सन्नी कपूर का मनोनयन किया गया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य राजेंद्र सिंह बग्गा,राजू खनुजा,विक्की सलुजा,रविंदर आज़मानी,सोनू छाबड़ा विशेष रूप से ज्ञानी हरपाल सिंह गिल के द्वारा की गई अरदास के समय उपस्थित थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें