CG : गाँव में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार
जांजगीर-चाम्पा जिले से देह व्यापार में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर सामने आयी है. सिटी कोतवाली पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. देह व्यापार में संलिप्त 6 महिला और 3 पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. महिलाओं के पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग को देह व्यापार के लिए प्रताड़ित कर उकसाने की शिकायत पर पिसोद और लछनपुर गांव में छापा मार कार्रवाई की गयी है. 
पुलिस ने कुल 9 लोगों को पकड़ा है. जिसमें 1 कोरबा, 2 रायगढ़ और 6 जांजगीर के रहने वाले हैं.
अन्य सम्बंधित खबरें