कांग्रेस पार्टी में दो दिग्गज नेता हुए शामिल…JCCJ को तगड़ा झट... - CG Sandesh

कांग्रेस पार्टी में दो दिग्गज नेता हुए शामिल…JCCJ को तगड़ा झटका

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में साल 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे पहले अब नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी बीच भाजपा और जनता कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। सरायपाली और फिंगेश्वर रियासत के प्रतिनिधि राजा निलेन्द्र बहादुर सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं

उन्होंने राजिम विधायक अमितेश शुक्ल की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा। इसके अलावा JCCJ के वरिष्ठ नेता बिसौहा हरित भी हाथ के साथ आ गए हैं। निलेन्द्र बहादुर सिंह छत्तीसगढ़ के प्रथम प्रोटेम स्पीकर महेंद्र बहादुर सिंह के भतीजे है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें