news-details

पिथौरा : पैदल घर जा रहे युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत

पिथौरा थाना क्षेत्र के झलप से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, जिसमे एक युवक के मौत होने की खबर बताई जा रही है, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार NH 53 हाइवे KGN ढाबा छिंदौली के पास बीती रात करीब 10 बजे एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे तीन युवकों को रौंद दिया, जिसमे एक मौत जबकि अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है ते तीनों युवक पैदल चलते घर आ रहे थे तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने तीनों युवकों को रौंद दिया। मृतक का नाम नामदेव पिता साधराम उम्र 20 वर्ष छिंदौली निवासी बताया जा रहा है।




अन्य सम्बंधित खबरें