कार हादसे में गई अभिनेत्री की जान - CG Sandesh

कार हादसे में गई अभिनेत्री की जान

टीवी इंडस्ट्री को आज एक और झटका लगा है. आदित्य सिंह राजपूत के बाद कई अलग-अलग शोज का हिस्सा रह चुकीं टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का एक्सीडेंट के बाद निधन हो गया है. हां, आपने सही सुना, वैभवी को पॉपुलर शो ‘साराभाई Vs साराभाई’ में ‘जैस्मीन’ की भूमिका के लिए जाना जाता था।आपको बता दें कि, वैभवी उपाध्याय केवल 32-33 साल की थीं. वह एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के लीड रोल वाली छपाक, राजकुमार राव की सिटीलाइट्स, टीवी शो ‘क्या क़सूर है अमला का?’ और अन्य कई शोज हिस्सा रह चुकी हैं।


निर्माता जेडी मजेठिया ने ‘साराभाई Vs साराभाई’ ने कहा

ट्विटर पर लेते हुए, निर्माता जेडी मजेठिया ने ‘साराभाई Vs साराभाई’ एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के बारे में चौंकाने वाली खबर शेयर की और लिखा, “जीवन बहुत अप्रत्याशित है. एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस, प्रिय मित्र वैभवी उपाध्याय, जिन्हें साराभाई बनाम साराभाई की “जैसमीन” के रूप में जाना जाता है, का निधन हो गया. वह उत्तर में एक दुर्घटना का शिकार हुई. परिजन कल सुबह करीब 11 बजे अंतिम संस्कार के लिए उन्हें मुंबई लाएंगे।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें