बुजुर्ग से दो हजार के नोट बदली के नाम पर तीन लाख की ठगी - CG Sandesh

बुजुर्ग से दो हजार के नोट बदली के नाम पर तीन लाख की ठगी

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने दो हजार के नोट बदली(note changes ) करने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर आरोपी को राजधानी से पकड़ा है। नोट बदली के नाम पर आरोपी ने बैंक आये बुजुर्ग से तीन लाख की ठगी की थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रायपुर में आकर छुप गया था।


एसएसपी सदानंद कुमार ने घटना को गंभीरता से लिया और साइबर सेल (cyber cell )की टीम को लगाया गया। पुलिस ने बैंक फुटेज के आधार पर Levis लिखा ब्लु टी शर्ट पहने संदेही की तलाश शुरू की। एक फुटेज में संदेही एक ऑटो में बैठकर जाता दिखा, उस ऑटो को ट्रैक करते हुये पुलिस टीम रेलवे स्टेशन के पास पथिक होटल पहुंची। जहां संदेही कुनाल सिन्हा दुर्ग के अपने दोस्त विक्रम सिंह (बजाज फायनेंस एरिया मैनेजर) के साथ रूकने की जानकारी मिली। विक्रम ने पुलिस को बताया कि कुनाल सिन्हा चेक आउट कर चला गया।दूसरी ओर सायबर सेल की टीम को एक सस्पेक्ट मोबाइल नंबर मिला, जिसके रायपुर, राजनांदगांव में एक्टिव होना पाया गया। तत्काल पुलिस टीम रायपुर(raipur ) पहुंची और स्टेशन के पास से पुलिस ने धर दबोचा।

झांसे में लेकर आरोपी ने पालूराम से 3,00,000 ठग लिए

पीड़ित पालूराम राम पटेल 70 वर्ष निवासी भगवानपुर थाना कोतरारोड़ ने बताया कि वर्ष 2021 में अपनी जमीन 10 लाख रूपये में बिक्री की थी। इन रुपयों में 3,000,00 के 2,000 2,000 के नोट भी थे। इन्हीं रुपयों को लेकर 22 मई की सुबह पालूराम पटेल ढिमरापुर चौक स्थित यूनियन बैंक आया था। बैंक में उसे एक व्यक्ति मिला, जिसने 3,000,00 के बदले में 500-500 के नोट देने की बात कही। झांसे में लेकर आरोपी ने पालूराम से 3,00,000 ठग लिए । ठगी की घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें