महासमुंद : कलेक्टर एवं जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर एवं जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

महासमुंद : झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर द्वारा शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलेक्टर कार्यालय एवं जिले के अन्य कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों ने झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, सुरक्षा बल के जवान एवं विगत वर्षों से लेकर वर्तमान तक नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। 

इसके साथ ही राज्य में अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास व्यक्त करते हुए सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने व राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय में अपर कलेक्टर श्री दुर्गेश वर्मा सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें