हैवान पति ने पत्नी का काटा सिर, फिर घर के सामने रखा - CG Sandesh

हैवान पति ने पत्नी का काटा सिर, फिर घर के सामने रखा

ओडिशा। ओडिशा के गजपति जिले में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर उसका सिर काट कर अपने साथ गांव ले गया।मृतक महिला की पहचान उर्मिला कारजी के रूप में हुई है। महिला के आरोपी पति का नाम चंद्र शेखर कारजी है। पुलिस के अनुसार दंपति गुरुवार सुबह सारा गांव के पास स्थित अपने खेत में गए थे। जहां दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर बहस हो गई।

इसके बाद चंद्रशेखर ने अपना आपा खो दिया और कुल्हाड़ी से पत्नी उर्मिला का सिर काट दिया। हालांकि, हत्या के पीछे की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। आरोपी ने हत्या के बाद उर्मिला के कटे सिर को अपने गांव ले जाकर अपने घर के सामने रख दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें