छत्तीसगढ़ में आज फिर बदलेगा मौसम... छाएंगे बादल जानें IMD का ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में आज फिर बदलेगा मौसम... छाएंगे बादल जानें IMD का पूर्वानुमान

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज फिर से मौसम बदलने वाला है। दोपहर बाद आंधी-तूफान से लोगों की परेशानी फिर एक बार बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने आज तेज अंधड़ और बारिश की चेतावनी जारी की है। रायपुर और बस्तर संभाग के एक दो स्थानों में बारिश के आसार हैं

छत्तीसगढ़ में शनिवार को 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ धमतरी शहर सबसे ज्यादा गर्म रहा। इसके बाद 42.9 डिग्री सेल्सियस महासमुंद जिले का तापमान रहा। जांजगीर का टेम्परेचर 42.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह रायगढ़ में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बलौदा बाजार में 42.2 और राजनांदगांव का तापमान 42 डिग्री रहा। राजधानी रायपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया और दुर्ग में 41.6 डिग्री तापमान रहा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें