लाखों रुपये के साथ 15 आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

लाखों रुपये के साथ 15 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। जिले में पुलिस ने राजा देवरी थाना के वनांचल क्षेत्र स्थित गोलाझर के झेरिया बांध जुआफड़ में दबिश देकर जुआ खेल रहे 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों से 1 लाख 6 हजार 70 रुपये नकद के साथ 11 बाइक और 14 मोबाइ जब्त किया। गिरफ्तार आरोपी वनांचल क्षेत्र के साथ ही बिलाईगढ़-सारंगढ के आसपास के हैं। स्पेशल टीम ने सभी आरोपियों को पकड़कर राजा देवरी थाना के सुपुर्द किया। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें