नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने किया बड़ा खुलासा, चुनाव को लेक... - CG Sandesh

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने किया बड़ा खुलासा, चुनाव को लेकर कही यह बात

Bilaspur news : छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव होना है, जिसके चलते सियासत चरम पर है। जहां एक ओर विपक्षी दल भाजपा सरकार पर आरोप लगाते नहीं थक रही है तो वहीं सत्ता पक्ष में बैठी कांग्रेस भी आरोपों पर करारा प्रहार कर रही है। इन सब के बीच चुनावी साल में एक बार फिर सियासी गलियारों में शराबबंदी का मुद्दा गूंजने लगा है। लेकिन इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नारायण चंदेल ने दावा किया है कि कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। कई कांग्रेसी नेता भाजपा का दामन थामने वाले हैं।



नारायण चंदेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा विस्फोट होने वाला है। कांग्रेस की बहुत जल्द दुर्गति होने वाली है, कांग्रेसी कांग्रेस पार्टी छोड़ने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस में हिटलरशाही का माहौल है, इसीलिए लोग कांग्रेस छोड़ने के लिए तैयार हैं। चुनाव के समय ये लोग बीजेपी के नजदीक आएंगे। हमारी सरकार बनेगी तो छत्तीसगढ़ में शराबबंदी करेंगे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें