मुख्यमंत्री ने जशपुर में 4 लोगों की मौत पर जताया शोक - CG Sandesh

मुख्यमंत्री ने जशपुर में 4 लोगों की मौत पर जताया शोक

CG News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले के ग्राम घाघरा और करदना के बीच छतौरी घाट में हुए हादसे में 4 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद और इस घटना में घायलों के बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। ग्राम घाघरा और करदना के बीच छतौरी घाट में शादी समारोह से वापस आ रहे ऑटो रिक्शा के घाट के नीचे गिरने से हुए हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हुई है। दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें