कंबोडिया और इंडोनेशिया की टीमें राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में... - CG Sandesh

कंबोडिया और इंडोनेशिया की टीमें राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल होने पहुंची रायगढ़

रायगढ़: रामायण महोत्सव में देश में प्रचलित रामायण के स्वरूप का मंचन छत्तीसगढ़ की धरा पर करने विदेशी मेहमान रायगढ़ पहुंच गए हैं। कंबोडिया और इंडोनेशिया के दल आज सुबह 9 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से ये दोपहर 3.30 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे।


कंबोडिया के दल में 12 कलाकार हैं वहीं इंडोनेशिया के दल में 15 कलाकार शामिल हैं। रायगढ़ पहुंचे विदेशी कलाकारों का पारंपरिक छत्तीसगढ़िया तरीके से स्वागत किया गया। कलाकार भी श्री राम के ननिहाल में प्रस्तुति देने के लिए खासे उत्साहित नजर आए। गौरतलब है कि कंबोडिया के दल की प्रस्तुति 01 जून को होगी। वहीं इंडोनेशिया के दल द्वारा 03 जून को रामायण प्रसंग का मंचन किया जाएगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें