बसना : लव जिहाद के विरुद्ध कठोर कानून बनाने की मांग को लेकर ... - CG Sandesh

बसना : लव जिहाद के विरुद्ध कठोर कानून बनाने की मांग को लेकर बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

"लव जिहाद पर अंकुश लगाये केंद्र सरकार" -   मोहन सोनवानी

दिल्ली में हुए 16 साल की हिन्दू बच्ची की निर्मम हत्यारे के आरोपी को फांसी की मांग करते हुऐ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बसना को राष्ट्रीय बजरंग दल ने ज्ञापन सौपा है अंर्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के आह्वान पर पूरे देश मे राष्ट्रीय बजरंग दल ज्ञापन सौप कर फांसी की मांग कर रही है.

बता दे कि आये दिन देश भर में हिन्दू बेटियों का लव जिहाद कर कहीं कई टुकड़ो में काटा जा रहा तो कही पर चाकुओं से 21 बार से ज्यादा उसके शरीर मे वार कर निर्मम हत्या किया जा रहा है. जिसके विरोध में केंद्र सरकार से एन्टी लव जिहाद कानून बनाने जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग करते हुए आज राष्ट्रीय बजरंग दल ने SDM बसना को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया है. 

इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष मोहन सोनवानी,नगर अध्यक्ष अहिप अमित अग्रवाल, लिकेश साहू, अमन बेहरा, निखिल सिन्हा, धर्मानंद साहू,प्रथम निषाद सहित सभी राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल रहे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें