CG JOB : 132 पदों पर स्वास्थ्य विभाग में निकली भर्ती, ऐसे कर... - CG Sandesh

CG JOB : 132 पदों पर स्वास्थ्य विभाग में निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

बलौदाबाजार। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं 15वां वित्त आयोग के तहत विभिन्न संविदा पदों के कुल 132 रिक्त पदों तथा जिला खनिज न्यास निधि अंतर्गत कुल 12 अस्थायी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गये हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला- बलौदाबाजार- भाटापारा (छ.ग.) के पते पर 16 जून 2023 तक सायं 5 बजे तक बंद लिफाफे में केवल रजिस्टर्ड डाक अथवा स्पीड पोस्ट से निर्धारित प्रारुप में भेज सकते हैं।

सभी पदों हेतु आवेदन निःशुल्क रखा गया है। विज्ञापन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, नियम-शर्तें एवं आवेदन पत्र के प्रारूप हेतु अधिकारिक वेबसाईट www.balodabazar.gov.in डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बलौदाबाजार डॉट जीओवी डॉट इन अथवा कार्यालयीन सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें