पिथौरा : बेटे के साथ मारपीट करने से मना करने पर की पिटाई - CG Sandesh

पिथौरा : बेटे के साथ मारपीट करने से मना करने पर की पिटाई

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम टप्पासेवैया में बेटे के साथ मारपीट करने से मना करने पर पिता की पिटाई का मामला सामने आया है. पीड़ित की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम टप्पासेवैया निवासी उषा ठाकुर 1 जून को सुबह 07 बजे टप्पासेवैया के विजय पटेल के घर में काम करने गई थी. करीब 11 बजे उसका बेटा ओमकार आकर बताया रमेश ठाकुर उसके पिताजी को मार रहा है. उषा घर आई तो उसके पति जयराम ठाकुर ने बताया कि उसका छोटा भाई रमेश ठाकुर, जयराम के बेटा ओमकार को मारपीट कर रहा था.

जयराम द्वारा मना करने पर अश्लील गाली गलौज कर तुझे जान से मार दूंगा कहकर हाथ थप्पड से चेहरा, पीठ में मारपीट कर धक्का दे दिया, जिससे जयराम घर में लगे दरवाजा के चौखट में गिर गया, उसे चोट लगी है. उसे ईलाज हेतु सीएचसी पिथौरा लेकर गए थे. ईलाज कराने बाद 2 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी रमेश ठाकुर के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें