विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड पर....बस्तर के बा... - CG Sandesh

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड पर....बस्तर के बाद अब बिलासपुर और को दुर्ग में संभागीय सम्मेलन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी अब एक्टीव मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सभी दिग्गज नेता अब चुनावी मैदान में उतर गए है। कांग्रेस ने प्रदेश में संभागीय सम्मलेन की शुरुआत की है। विधानसभा चुनाव 2023 के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश में 75 पार की जीत के प्लान में लग गए हैं।


बिलासपुर और को दुर्ग में संभागीय सम्मेलन

कांग्रेस का पहला संभागीय सम्मलेन बस्तर में हुआ। वहीं अब कांग्रेस का अगला संभागीय सम्मेलन बिलासपुर और दुर्ग में होगा। मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में 7 जून को संभागीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा और दुर्ग में 8 जून को इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। कांग्रेस के इस संभागीय सम्मलेन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम भूपेश बघेल समेत कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे और आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। बता दें कि, कांग्रेस द्वारा 15 जून तक छत्तीसगढ़ के 5 संभागों में संभागीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें